सर्दियों में बेहतरीन स्वाद देगी 'खजूर की चटनी' #Recipe

सर्दियों का मौसम हैं और इन दिनों में गर्मागर्म स्नैक्स की चाहत सभी की होती हैं। इन स्नैक्स के स्वाद बढ़ाती हैं चटनी। इसलिए आज हम आपके लिए 'खजूर की चटनी' बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो सर्दियों के दिनों में बेहतरीन स्वाद देती हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री

- 100 ग्राम खजूर
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पावडर
- 1/2 चम्मच भुना जीरा पावडर
- 1/4 चम्मच काला नमक
- नमक स्वादानुसारबनाने की विधि

- सबसे पहले सभी खजूर के बीच में से गुठली निकाल दें, फिर धोकर इसमें एक कप पानी डाल दें।
- 2 घंटे के लिए भीगने दें। 5 मिनट के लिए पकाए और ब्लेंडर में बारीक पीस लें।
- अब इसमें लाल मिर्च पावडर, जीरा पावडर, काला और सादा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- लीजिए खजूर की चटनी तैयार है। इसे रोटी या पराठे के साथ पेश करें।