इस बार घर पर बनाए कटोरी ढोकला, अलग अंदाज सभी को आएगा पसंद #Recipe

गुजरात के प्रसिद्द व्यंजन ढोकला के बारे में तो सभी जानते ही हैं और सभी ने कभी ना कभी इसका स्वाद चखा ही होगा। घरों में नाश्ते में ढोकला बना ही लिया जाता हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए अलग अंदाज में कटोरी ढोकला बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो सभी को पसंद आएगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

ढोकले के लिए सामग्री

बेसन - 1 कप
चीनी - 1 छोटा चम्मच
नमक - स्वाद अनुसार
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
इनो - 1/2 छोटा चम्मच
नींबू का रस - 1 बड़ा चम्मच
तेल - 1 बड़ा चम्मच

तड़के के लिए सामग्री

तेल - 1 बड़ा चम्मच
राई - 1/4 बड़ा चम्मच
चीनी - 1 बड़ा चम्मच
नमक - स्वाद अनुसार
नींबू का रस - 2 बड़े चम्मच
हरी मिर्च - 1 (कटी हुई)
पानी - 2 कप
हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)

बनाने की विधि

- एक बाउल में एनो छोड़कर बाकी की सामग्री और पानी मिलाएं।
- तैयार घोल 10 मिनट तक अलग रखें।
- कटोरियों को तेल से ग्रीस करें।
- अब बैटर में एनो मिलाकर कटोरियों में भरकर स्टीमर में रखें।
- इसे मध्यम आंच पर 20 मिनट पकाएं।
- पैन में तेल गर्म करके राई चटका कर पानी डालें।
- अब हरी मिर्च और बाकी की सामग्री डालकर पकाएं।
- ढोकले को कटोरी से निकाल कर सर्विंग प्लेट में रखें।
- इसपर तैयार पानी डालकर सर्व करें।