चावल के साथ लें कश्मीरी राजमा का स्वाद, चाटते रह जाएंगे उंगलियां #Recipe

जब भी कभी घर में कोई स्पेशल फंक्शन होता हैं तो भोजन में भी कुछ हटकर बनाया जाता हैं। कई लोग अपने स्पेशल फ़ूड में राजमा को शामिल करना पसंद करते हैं। इसे दिन या रात के खाने के लिए परोसा जा सकता है। हर कोई इसे बहुत ही चाव से खा लेता है। अधिकतर इसे पंजाबी स्टाइल में बनाया जाता हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको कश्मीरी राजमा बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं जिसका स्वाद चखकर आप अपनी उंगलियां भी चाटते रह जाएंगे। तो आइये जानते है इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

राजमा - 3 कप
सोडा - 1 चम्मच
घी - 1/2 चम्मच
हींग - 1/2 चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
सोंठ - 1 चम्मच
दही - 2 कप
कश्मीरी गर्म मसाला - 1 चम्मच
अदरक का पेस्ट - 1 चम्मच
नमक - 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 2 चम्मच
हरी मिर्च - 3
धनिया पाउडर - 2 चम्मच
हरा धनिया - 1 कप
पानी - 2 कप

बनाने की विधि

- सबसे पहले आप सुबह उठकर राजमा में सोडा मिला दें।
- फिर इसे 7-8 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
- तय समय के बाद आप राजमा को पानी में से निकालकर अच्छे से धो लें।
- इसके बाद राजमा को प्रेशर कुकर में डालकर कम से कम 15 मिनट के लिए उबालें।
- एक कढ़ाई में घी गर्म करें और उसमें जीरा और हींग डालकर पकाएं।
- फिर इसमें सोंठ, दही और अदरक मिलाएं। इन्हें अच्छे से भून लें
- इसके बाद इसमें नमक, मिर्च पाउडर और हरी मिर्च मिलाएं।
- सारी चीजों को अच्छे से मिलाकर इसमें राजमाह डाल दें।
- इसके बाद आप इसे 4-5 मिनट के लिए पकाएं।
- राजमा के सारे मसाले मिक्स करके इसे 8-10 मिनट के लिए उबालें।
- आपके स्वादिष्ट कश्मीरी स्टाइल राजमा बनाकर तैयार है। कश्मीरी गर्म मसाला और धनिया पाउडर डालकर मिक्स करें
- हरा धनिया के साथ गर्निश करके गर्मा-गर्म सर्व करें।