स्वस्थ खानपान के लिए शिल्पा शेट्ठी ने बनाई 'ज्वार की रोटी' #Recipe

बॉलीवुड कि इस दुनिया में कई एक्ट्रेस हैं जिन्होनें अपनी अदाकारी और खूबसूरती से लोगों के दिल में जगह बनाई है। इन्हीं में से एक हैं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी जिन्हें अपनी फिटनेस के लिए भी जाना जाता हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने हैशटैग #SwasthRahoMastRaho के साथ सोशल मीडिया पर 'ज्वार की रोटी' बनाने का एक विडियो शेयर किया है। आज हम आपको इसमें बताई गई Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते है।

अंडे से नहीं फैलता कोरोना वायरस, ले 'पंजाबी एग मसाला' का स्वाद #Recipe

आपकी पार्टी के मेन्यु की शान बनेगा 'दही ब्रेड रोल' #Recipe

आवश्यक सामग्री

पानी - 1 कप
सफेद तिल - 1 टेबलस्पून
काले तिल - 1 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार
देसी घी - 1 टेबलस्पून

बनाने की विधि

- सबसे पहले पानी में नमक मिलाकर गैस गर्म करने के लिए रखें।
- एक उबाल आने के बाद इसमें ज्वार का आटा डालें।
- अब इसे 2 मिनट के लिए ढककर गैस की धीमी आंच पर पकाएं।
- पकने के बाद इसे प्लेट में निकाल लें।
- ठंडा होने के बाद इसमें सफेद काले तिल, घी डालें।
- इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इसका आटा गूंथ लें।
- अब तैयार आटे की लोइयां बनाएं और बेल लें।
- इसके बाद एक पैन को गैस पर रखें।
- एक-एक कर सभी रोटियां सेंक लें।
- आप चाहे तो रोटी बनाते समय घी का इस्तेमाल भी कर सकते है।
- आपकी ज्वार की रोटियां बन कर तैयार है। चटनी के साथ करें सर्व।