एक समान ब्रेकफास्ट खाकर हो गए हैं परेशान, ट्राई करें इंस्टेंट वीट डोसा #Recipe

सुबह-सुबह नाश्ते में कुछ अच्छा खाने को मिला जाए तो सभी का दिन बन जाता हैं। लेकिन रोजाना एक समान नाश्ता बोरियत ला देता हैं। ऐसे में कुछ अलग ट्राई करना चाहते है तो आप इंस्टेंट वीट डोसा बना सकते है। यह हेल्दी होने के साथ ही स्वादिष्ट भी होता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

- आधा कप गेहूं का आटा
- आधा कप चावल का आटा
- 2 टेबलस्पून सूजी
- 1 टेबलस्पून दही
- डेढ़ कप पानी
- आधा प्याज़ (कुटे हुए)
- अदरक का 1 टुकड़ा (कुटे हुए)
- 2-3 हरी मिर्च (कुटे हुए)
- थोड़ा-सा हरा धनिया (कुटे हुए)

- थोड़े से करीपत्ते
- 1 टीस्पून जीरा
- नमक स्वादानुसार
- सेंकने के लिए तेल

बनाने की विधि

- बाउल में गेहूं का आटा, चावल का आटा, सूजी, 1 कप पानी और दही मिलाकर फेंटें।
- इसमें सेंकने के लिए तेल को छोड़कर बाकी की सामग्री मिलाएं।
- आधा कप पानी और मिलाकर 20-25 मिनट रखें।
- नाॅनस्टिक तवे पर तेल लगाकर 1 टेबलस्पून घोल फैलाएं।
- धीमी आंच पर सुनहरा होने तक सेंक लें।
- नारियल चटनी के साथ सर्व करें।