नॉनवेज शौकीन लोगों के लिए पेश हैं हैदराबादी हलीम, मटन या चिकन आपकी चॉइस #Recipe

जब भी कभी नॉनवेज खाने की बात की जाती हैं तो हैदराबादी अंदाज को जरूर याद किया जाता हैं जहां का जायका आपको उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देता हैं। डिनर के लिए कुछ स्पेशल बनाने पर विचार कर रहे हैं तो ‘हैदराबादी हलीम’ ट्राई कर सकते हैं जिसे मटन या चिकन दोनों से बनाया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको ‘हैदराबादी हलीम’ बनाने की Recipe बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से यह लजीज डिश आसानी से तैयार हो जाएगी। आइये जानते हैं Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

- 500 ग्राम मटन या चिकन
- 200 ग्राम प्याज (तली हुई)
- 125 ग्राम मूंग दाल
- 50 ग्राम चना दाल
- 100 ग्राम गेहूं
- 50 ग्राम लहसुन
- 50 ग्राम अदरक
- 50 ग्राम हरी मिर्च
- 500 मिली शुद्ध घी
- 1 ग्राम केसर
- 6 ग्राम जावित्री
- 10 लौंग
- 4 तेजपत्ता
- 2 चम्मच हल्दी पाउडर
- नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि

- हैदराबादी हलीम बनाने के लिए सबसे पहले आपको तैयारी मूंग दाल, चना दाल और गेहूं को 2 घंटे के लिए पानी में भिगोना होगा। इसके बाद इन्हें निकालकर एक बर्तन में रख लें।

- हलीम बनाने के लिए आपको एक हांडी की जरूरत होगी। अगर हांडी ना हो तो इस जैसा कोई और बर्तन भी ले सकते हैं। अब हांडी/बर्तन को गर्म करें और इसमें थोड़ा घी डालें। इसके बाद सभी मसाले, लौंग, तेजपत्ता और अन्य चीजें डालने होंगी।

- थोड़ी देर बाद जब मसाले पक जाए तो इसमें अदरक, लहसुन और प्याज का पेस्ट डालें। आप इसका रंग ब्राउन होने तक भूनें। अब आपके सभी मसाले और पेस्ट अच्छी खुशबू देने लगेंगे।

- अब आपको इसमें केसर, हल्दी और हरी मिर्च पाउडर डालकर मटन या चिकन डालना होगा। करीब 15-20 मिनट तक आपको इसे पकाना होगा। इसके बाद इसमें डालें और गेहूं डालने होंगे।

- अब आप इसमें नमक डालें और तब तक पकाएं जब तक चिकन या मटन पूरी तरह सॉफ्ट ना हो जाए। इसके अलावा अन्य चीजें भी पूरी तरह पक जाएं।

- इसके बाद आपका हैदराबादी हलीम बनकर तैयार हो जाएगा। आप इसे हांडी या बर्तन में से निकालकर रोटी या पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं।