शीतला अष्टमी 2020 : गुलकंद मूस से करें मेहमानों का स्वागत #Recipe

होली के त्यौंहार के बाद चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को शीतला अष्टमी मनाई जाती है। इस दिन घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता हैं और बासी भोजन किया जाता है। इस पर्व को बसौरा या बसौड़ भी कहते हैं। इस दिन घरों में परिजनों को भी भोजन के लिए आमंत्रित किया जाता है। इसलिए आज हम आपके लिए ठंडा खाने में गुलकंद मूस बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो सभी को पसंद आएगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

- 500 मिली फ्रेश क्रीम
- 2 टीस्पून ठंडई पाउडर
- 70 ग्राम गुलकंद
- 100 मिली कंडेंस्ड मिल्क
- 150 मिली दूध
- 10-12 पिस्ता (बारीक़ कटे हुए)

बनाने की विधि

- मिक्सर में दूध और ठंडई पाउडर डालकर ब्लेंड कर लें।
- एक बाउल में कंडेंस्ड मिल्क, ठंडईवाला दूध और फ्रेश क्रीम मिलाकर तब तक फेंटें, जब तक कि वह स्मूद न हो जाए।
- सर्विंग ग्लास में पहले दूध-क्रीमवाला मिक्स्चर डालें।
- गुलकंद की लेयर फैलाकर पिस्ता से गार्निश करें।
- इस प्रक्रिया को फिर से दोहराकर ग्लास को 1-2 घंटे तक सेट होने के लिए रखें।
- खाने से 15 मिनट पहले फ्रिज से निकालें और सर्व करें।