गार्लिक वेजिटेबल सूप बनाएगा आपकी सर्दियों को स्वादिष्ट #Recipe

सर्दियों के दिनों में गर्मागर्म सूप पीना सभी पसंद करते हैं। सूप कई तरह का बनता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए गार्लिक वेजिटेबल सूप बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो स्वाद के साथ सेहत भी देगा। सर्दियों के दिनों में यह शरीर को अंदरूनी गर्माहट देगा और सेहत बनाए रखेगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

लहसुन कटा - 2 टी स्पून
मिक्स सब्जियां उबली - 1 कप
प्याज बारीक कटा - 1/4 कप
क्विक कुकिंग ओट्स - 2 टेबल स्पून
हरा धनिया कटा - 2 टेबल स्पून
तेल - 1 टी स्पून
काली मिर्च पिसी - 1/2 टी स्पून
नमक - स्वादानुसार

बनाने की विधि

गार्लिक वेजिटेबल सूप बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरे तले वाली कड़ाही या नॉन स्टिक पैन लें। इसमें तेल डालकर गर्म करें। उसके बाद इसमें कटे हुए प्याज और लहसुन डालें और फिर मीडियम फ्लेम पर लगभग दो मिनट तक फ्राई करें। जब यह फ्राई हो जाए तो इसमें मिक्स सब्जियां (फ्रेंच बीन्स, गाजर और फूलगोभी) जो कि पहले से ही उबालकर रखी हैं उन्हें डाल दें। अब इन्हें एक बड़े चम्मच की सहायता से
अच्छी तरह से मिक्स करें। इसे लगभग 3 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर ही बीच-बीच में चलाते हुए पकने दें।

जब यह अच्छी तरह से फ्राई हो जाए तो इसमें ऊपर से धनिया और ओट्स को डालकर मिला दें। इसमें आवश्यकता के अनुसार पानी भी डाल दें। अब इसे भी लगभग दो मिनट तक अच्छे से पकाएं। इस तरह आपका हेल्दी गार्लिक वेजिटेबल सूप तैयार हो चुका है। इसे बाउल में डालकर सर्व करें। यह सर्दियों के मौसम में काफी फायदेमंद होता है।