घर पर ही बनाए गार्लिक पनीर टिक्का, वो भी बिना ओवन या तंदूर के #Recipe

लॉकडाउन का माहौल हैं और सभी अपने घरों में कैद हैं। ऐसे में लोगों को बाहर के खाने की ख्वाहिश तो होती हैं। खासतौर से पनीर टिक्का की जिसका रेस्टोरेंट जैसा स्वाद मन में बसा हुआ होता हैं। लेकिन आप चाहे तो घर पर ही आसानी से बिना ओवन या तंदूर के स्वादिष्ट 'गार्लिक पनीर टिक्का' का स्वाद ले सकते है। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

- बेसन
- दही
- अदरक-लहसुन पेस्ट
- कटी हुई हरी मिर्च
- सरसों का तेल
- अजवाइन
- नींबू का रस
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

- नमक
- काली मिर्च
- धनिया पाउडर
- गरम मसाला

बनाने की विधि

- इन सारी चीजों को एक साथ मिलाकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
- इस घोल में पनीर के टुकड़ों को डालकर मैरीनेट करने के लिए रख दें।
- मैरीनेशन के बाद पनीर के टुकड़ों को पैन या तवे पर हल्का सा तेल और मक्खन डालकर अच्छी तरह से सेंक लें।
- अब गर्मागर्म पनीर टिक्का को हरी चटनी के साथ सर्व करें।