गार्लिक चीज टोस्ट के साथ बनाए बच्चों का दिन स्पेशल #Recipe

कोरोना के बाद से ही बच्चों का बाहर रेस्टोरेंट जाना लगभग बंद सा हो गया हैं और सब्भी अपने बच्चों के लिए घर पर ही स्पेशल व्यंजन बनाने लगे हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए गार्लिक चीज टोस्ट बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसे बनाना बहुत आसान हैं। इसकी मदद से आप बच्चों का दिन स्पेशल बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

सफेद ब्रेड स्लाइस - 4-5
मक्खन - 4 बड़े चम्मच
मोज़रेला चीज़ - 1/2 कप (कद्दूकस किया)
लहसुन की कालिया - 10-12 (छिली और कद्दूकस की हुई)
धनिया पत्ती - 2 बड़े चम्मच (कटी हुई)

शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, ऑलिव - 1/2 कप (कटी हुई)
चिली फ्लेक्स - 1 बड़ा चम्मच
ऑरिगेनो - 1 बड़ा चम्मच

बनाने की विधि

- एक कटोरे में मक्खन, धनिया, चिली फ्लेक्स, ऑरिगेनो, लहसुन डालकर मिलाएं।
- अब ब्रेड का स्लाइस लेकर एक तरफ 1 बड़ा चम्मच लहसुन वाला मक्खन लगाएं।
- फिर सब्जियां और मोज़ेज़ारेला चीज़ डालें।
- ऊपर से कुछ धनिया के पत्ते और चिली फ्लेक्स डालें।
- पैन में 1/4 छोटा चम्मच मक्खन पिघलाएं।
- ब्रेड को पैन में रखकर धीमी आंच पर ब्राउन होने तक सेक लें।
- चीज़ पूरी तरह से पिघल जाने पर इसे सर्विंग प्लेट में निकाल कर सॉस के साथ सर्व करें।