लॉकडाउन रेसिपी : गर्मियों में आपको तरोताजा रखेगा फ्रूट कॉकटेल फ्ल्फ

गर्मियों के इस मौसम में सभी को कुछ ठंडा खाने या पीने की चाहत होती हैं जो आपको फ्रेश रख सकें। ऐसे में आज हम आपके लिए झटपट तैयार होना वाला 'फ्रूट कॉकटेल फ्ल्फ' बनाने की Recipe लेकर आए हैं। जिसे पीकर आप फ्रैश फील करेंगे। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

- चीज़ क्रीम 100 ग्राम
- क्रीम 1/4 cup
- मार्शमैलो 1/4 कप
- फ्रूट काॅकटेल 1 कप

बनाने की विधि

- क्रीम को अच्छे से फेंट ले। जब तक कि अच्छे से स्मूद ना हो जाए।
- अब इसमें चीज़ क्रीम डालकर मिलाएं।
- इसके बाद मार्शमैलो और फ्रूट काॅकटेल डालकर अच्छे से मिलाएं।
- इसके बाद ठंडा होने के लिए इसे फ्रिज में रख दें।
- ठंडा-ठंडा सर्व करें।