लॉकडाउन रेसिपी : ट्राई करें इंडो चायनीज़ 'एग हक्का नूडल्स'

नूडल्स खाना सभी को पसंद आता हैं और ब्रेकफास्ट में अंडे खाना एक अच्छा ऑप्शन रहता हैं। ऐसे में अगर हम इन दोनों को शामिल कर दें तो इंडो चायनीज़ 'एग हक्का नूडल्स' की Recipe मिलती हैं जिसे बनाना बहुत ही आसान हैं और इसका स्वाद आप सभी को पसंद आएगा। तो आइये जानते हैं इस 'एग हक्का नूडल्स' की Recipe के बार में।

आवश्यक सामग्री

- 4 अंडे (उबले हुए)
- 1 पैकेट नूडल्स (उबले हुए)
- 1 टेबलस्पून तेल
- 4-6 कलियां लहसुन (कटे हुए)

- 2 हरी मिर्च (कटे हुए)
- 1 हरी प्याज़ (कटे हुए)
- 2 टेबलस्पून सोया सॉस
- नमक व कालीमिर्च पाउडर स्वादानुसार

बनाने की विधि

- अंडे छीलकर टुकड़ों में काट लें।
- पैन में तेल गरम करके लहसुन और हरी मिर्च डालकर भून लें।
- सोया सॉस, नूडल्स, अंडे, नमक और कालीमिर्च पाउडर डालकर धीरे-धीरे चलाएं।
- 1-2 मिनट बाद आंच से उतार लें।
- हरे प्याज़ से सजाकर सर्व करें।