इस तरह घर पर ही बनाए बाजार जैसा स्पंजी ढोकला #Recipe

सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट में कुछ टेस्टी और हेल्दी मिल जाए तो मूड फ्रेश हो जाता हैं और पूरा दिन अच्छा गुजरता हैं। ऐसे में आप ढोकला ट्राई कर सकते है जिसका स्वाद बच्चे हो या बड़े सभी लेना पसंद करते हैं। लेकिन घर पर बनाते समय यह चिंता लगी रहती है कि यह बाजार जैसा स्पंजी बनेगा कि नहीं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए घर पर ही बनाए बाजार जैसा स्पंजी ढोकला बनाने की Recipe लेकर आए है। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

आवश्यक सामग्री

बेसन - 1 कप
सूजी- 2 चम्मच
नींबू रस - 2 चम्मच
इनो पाउडर - 1 चम्मच
बारीक पिसी हरी मिर्च - 2
पिसी हुई अदरक - 1 चम्मच
दही - 1/4 कप
तेल - 3 चम्मच
नमक स्वादानुसार
करी पत्ते - 8-10
राई - आधा चम्मच
चीनी - 1 चम्मच
लंबाई में कटी हरी मिर्च - 4
हींग - 1 चुटकी

बनाने की विधि

ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में 2-3 कप पानी डालें और गर्म होने रख दें। अब ढोकला बनाने वाले बर्तन को 5 मिनट के लिए गर्म करें। इसके बाद 2 छोटी थालियां लें। 1 चम्मच तेल लगाकर थाली चिकना कर लें। अब एक बड़े कटोरे में बेसन, सूजी, नींबू का रस, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालें। इसमें दही और 3/4 पानी मिलाएं। इसमें स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इसमें गुठली न बनें। इसमें इनो डालकर तेल से ग्रीस की गई थाली में फैला दें। थाली को ऊपर तक न भरें। अब कुकर की सीटी निकाल कर या बड़े बर्तन में स्टैंड लगा कर ढोकला बनाने के बर्तन में एक स्टैंड को रखें और उसके ऊपर थाली रखें। इसे मध्यम आंच पर 15-20 मिनट तक भाप में पकाएं।

अब एक कड़ाही में 2 चम्मच तेल डालकर गर्म करें। गर्म तेल में राई, हींग, करी पत्ता पत्ता और लंबी कटी हरी मिर्च डालकर तड़का लगाएं। अब इसमें आधा कप से कम पानी और जरूरत अनुसार चीनी डालें। इसमें उबाल आने दें। फिर एक मिनट तक पकाएं। अब ढोकले को टुकड़ों में काट कर इस पानी को ढोकले पर धीरे से डालें। इसके ऊपर आप बारीक कटा हरा धनिया डाल कर परोसें।