ढ़ाबा स्टाइल दही सेव की सब्जी बनाए इस तरह #Recipe

आप सभी ने सेव टमाटर की सब्जी का स्वाद तो लिया ही होगा जो बेहद लजीज होती हैं। लेकिन क्या आपने कभी दही सेव की सब्जी ट्राई की हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए ढ़ाबा स्टाइल दही सेव की सब्जी बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप सभी से वाहवाही लूट सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

- 1 कप दही
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
- 1/2 छोटा चम्मच देगी मिर्च
- 1 हरीमिर्च बारीक कटी
- एक-चौथाई छोटा चम्मच गरममसाला
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- 1/2 छोटा चम्मच राई
- थोड़े से करीपत्ते

- एक-चौथाई छोटा चम्मच हींग
- एक-चौथाई कप मोटे सेव
- 1 छोटा चम्मच तेल
- नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि

- एक पैन में तेल गरम कर जीरा, राई और करीपत्ते डाल कर भूनें।
- अब हींग मिलाएं और खुशबू आने तक भूनें।
- फिर सारे मसाले डालें।
- फेंटा दही डालें और लगातार चलाते हुए 2 मिनट तक पकाएं।
- सेव मिला कर आंच बंद कर दें।
- धनियापत्ती से सजा कर गरमगरम परोसें।