इस बार टमाटर नहीं दही से बनाए सेव की सब्जी, मिलेगा लजीज स्वाद #Recipe

आपने सेव टमाटर सब्जी का स्वाद तो बहुत चखा होगा जो बहुत स्वादिष्ट होती हैं। लेकिन आज हम आपको टमाटर नहीं बल्कि दही से बनी सेव की सब्जी का लजीज स्वाद दिलाने जा रहे हैं। इसलिए आज हम आपके लिए दही सेव की सब्जी बनाने की Recipe लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

- 1 कप दही
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
- 1/2 छोटा चम्मच देगी मिर्च
- 1 हरीमिर्च बारीक कटी
- एक चौथाई छोटा चम्मच गरममसाला
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- 1/2 छोटा चम्मच राई
- थोड़े से करीपत्ते
- एक चौथाई छोटा चम्मच हींग
- एक चौथाई कप मोटे सेव
- 1 छोटा चम्मच तेल
- नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि

- एक पैन में तेल गरम कर जीरा, राई और करीपत्ते डाल कर भूनें।
- अब हींग मिलाएं और खुशबू आने तक भूनें। फिर सारे मसाले डालें।
- फेंटा दही डालें और लगातार चलाते हुए 2 मिनट तक पकाएं।
- सेव मिला कर आंच बंद कर दें।
- धनियापत्ती से सजा कर गरमगरम परोसें।