क्या कभी ट्राई की हैं दही वाली भिंडी, देती हैं स्वाद का मजेदार जायका #Recipe

भिन्डी की सब्जी आमतौर पर सभी घर में बनाई जाती हैं, बस बनाने का अंदाज अलग-अलग होता हैं। भिन्डी बनाने के कई तरीके हैं जो इसके स्वाद को बढ़ाने का काम करते हैं। इन्हीं में से एक होती हैं दही वाली भिंडी जो अपने स्वाद से सभी को पसंद आती हैं। तो आइये जानते हैं कैसे बनाई जाए स्वाद का मजेदार जायका देने वाली 'दही वाली भिंडी'।
आवश्यक सामग्री

- 500 ग्राम भिंडी
- 2 प्याज
- 1 कप दही
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
- 1/2 छोटा चम्मच हींग
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 2-3 कलियां लहसुन
- 1/2 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर
- 2 बड़े चम्मच मूंगफली पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- तेल आवश्यकतानुसार
- नमक स्वादानुसारबनाने की विधि

- भिंडी को धोकर और पोंछ कर लंबाई में काट लें।
- एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गरम कर जीरा डालें। हलदी और हींग डालें।
- प्याज के लच्छे डाल कर कुछ गलने तक पकाएं।
- भिंडी डाल कर 4-5 मिनट तक लगातार चलाते हुए भिंडी को कुरकुरा होने तक पकाएं।
- नमक डाल आंच से उतार लें।
- 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें।
- पिसा लहसुन, लालमिर्च पाउडर, धनिया पाउडर व हल्दी डाल कर अच्छी तरह भूनें।
- का पाउडर मिलाएं और कुछ देर भूनें।
- दही डाल कर अच्छी तरह भुन जाने तक पकाएं।
- इस मसाले में भिंडी मिक्स कर अच्छी तरह मिला लें।
- ऊपर से धनियापत्ती बुरक कर गरमगरम परोसें।