Navratri 2021 : मातारानी को लगे नारियल के लड्डू का भोग, स्वाद के साथ देता हैं सेहत #Recipe

आज मातारानी के महापर्व नवरात्रि का अंतिम दिन हैं। आज मातारानी को भोग लगते हुए कन्या पूजन किया जाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए नारियल के लड्डू बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका मातारानी को भोग लगाया जा सकता हैं। ये लड्डू स्वाद के साथ सेहत भी प्रदान करते हैं। तो आइये जानते हैं इनकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

नारियल - 1, ½ कप (कद्दूकस किया)
घी - 1 छोटा चम्मच
दूध - 1 कप
खोया - 2 बड़े चम्मच
ड्राई फ्रूट्स - जरूरत अनुसार (गार्निश के लिए)
नारियल - कसा हुआ जरूरत अनुसार (गार्निश के लिए)

बनाने की विधि

- पैन में घी गर्म करके ड्राई फ्रूट्स भूनकर अलग निकाल लें।
- उसी पैन में नारियल हल्की आंच पर भूनें।
- अब इसमें दूध और खोया मिलाकर लगातार चलाते हुए पकाएं।
- इसे तब तक पकाएं जब तक पैन किनारे का छोड़ दें।
- अब इसमें भूने हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर मिलाएं।
- तैयार मिश्रण को प्लेट में निकालकर हल्का ठंडा कर लें।
- अब हाथों पर थोड़ा घी लगाएं।
- फिर मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा लेकर इसके लड्डू बनाएं।
- इसे कसे हुए नारियल से रोल करें और ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें।