Christmas 2021 : पार्टी की शान बनेगा क्रिसमस ट्री कपकेक #Recipe

आज क्रिसमस डे देश-दुनिया में मनाया जा रहा हैं। आज के दिन कई लोग अपने घर में क्रिसमस पार्टी रखते हैं और उसी अनुसार इसे डेकोरेट किया जाता हैं। क्रिसमस पार्टी में कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए क्रिसमस ट्री कपकेक बनाने की Recipe लेकर आए हैं। यह झटपट तैयार हो जाते हैं और आपकी पार्टी की शान बनेंगे। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

पानी - 400 मिली
डार्क चॉकलेट - 120 ग्राम
मिल्क कंपाउंड चॉकलेट - 130 ग्राम
मक्खन - 110 ग्राम
अंडे - 2
अंडे की जर्दी - 1
दानेदार चीनी - 60 ग्राम
वेनिला अर्क - 1 टीस्पून
मैदा - 30 ग्राम
क्रीम पाउडर - 200 ग्राम
दूध - 300 मिली
सजावट के लिए - आइसिंग कलर, स्ट्रॉबेरी, स्टार, व्हाइट एंड रैड शुगर बॉल

बनाने की विधि

- एक पैन में 400 मिली पानी गर्म करें। इसके ऊपर एक बाउल रखकर उसमें डार्क चॉकलेट, मिल्क कंपाउंड चॉकलेट, मक्खन को पिघाल लें।
- एक बाउल में 2 अंडे, 1 अंडे की जर्दी, चीनी, वनीला एक्सट्रेक्ट, मैदा, डार्क चॉकलेट सिरप मिलाएं।
- बैटर को कपकेक फोल्ड में डालें।
- ओवन को 350°F/180°C पर प्रीहीट करें। मफिन को 10-15 मिनट तक बेक करें।
- दूसरे बाउल में 200 ग्राम मलाई पाउडर, 300 मिली दूध डालकर अच्छी तरह फेंटें।
- इसमें थोड़ा-सा आइसिंग कलर डालकर फूलने तक फेंटें।
- कपकेक को कुछ क्रीम, स्ट्रॉबेरी से अच्छी तरह कवर कर दें।
- पेड़ को सजाने के लिए उसके ऊपर स्टार, शुगर बॉल और नारियल यूज करें।