शीतला अष्टमी 2020 : मीठे में बनाए चॉकलेट ड्राई फ्रूट बर्फी, बच्चे होंगे खुश #Recipe

होली एक बाद शीतला अष्टमी का पर्व आता हैं जिसमें ठंडा खाना खाया जाता हैं। इसके लिए कई तरह के व्यंजन तैयार किए जाते है। आज इस कड़ी में हम आपके लिए मीठे में 'चॉकलेट ड्राई फ्रूट बर्फी' बनाने की Recipe लेकर आए हैं। यह बच्चों को बहुत पसंद आती हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

घी - 500 ग्राम
खोआ - 300 ग्राम
मिल्क चॉकलेट - 100 ग्राम
बादाम - 50 ग्राम (भूने हुए)
अखरोट - 50 ग्राम
कॉस्टर शुगर - 150 ग्राम
ब्रेड क्रम्बस - 100 ग्राम
नारियल - 30 ग्राम (कसा हुआ)
अनानास - 100 ग्राम (कटा हुआ)
काजू - 50 ग्राम (भुने हुए)
सूखे अंजीर - 50 ग्राम
बड़ी इलायची -1 टेबलस्पून (पिसी हुई)
गुलाब जल - 1 टेबलस्पून
केवड़ा एसेंस - 1 टेबलस्पून
पिस्ता - 1/2 कप

बनाने की विधि

- सबसे पहले एक बॉउल में घी, ब्रेड क्रम्बस, खोया, नारियल और मिल्क चॉकलेट डालकर मिक्स करें।
- अब इसमें अनानास, बादाम, अखरोट, काजू और अंजीर डालकर मिलाएं।
- इसमें चीनी, इलायची, गुलाब जल और केवड़ा एसेंस एक-एक कर मिलाएं।
- सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
- अब बेकिंग ट्रे में सारे मिश्रण को डालें।
- ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें।
- अब बेकिंग ट्रे को ओवन में 25 मिनट के रखें।
- निश्चित समय के बाद इसे ओवन से निकाल कर ठंडा होने के लिए थोड़ी देर अलग से रखें।
- इसके बाद इसे चौकोर आकार में काट कर पिस्ता के साथ गार्निश कर सर्व करें।