बच्चों की पहली पसंद बन जाएंगे चॉकलेट डोनट्स, बनाना बहुत आसान #Recipe

बच्चों को बाजार में मिलने वाली चीजें खाना बहुत पसंद आता हैं। लेकिन इस कोरोना काल में जितना बाहर के खाने से बचा जाए उतना अच्छा हैं। ऐसे में बच्चों के लिए घर पर ही उनकी पसंद की चीजें बनाई जाना सही रहता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए चॉकलेट डोनट्स बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो बच्चों की पहली पसंद बन जाएगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

मैदा - 2 कप
खाने वाला ईस्ट - 1/2 चम्मच
चीनी - 1 कप (पीसी हुई, ताकि आटे में सही से घुल जाए)
रिफाइंड ऑयल - 4 बड़े चम्मच
नमक - आवश्यकता अनुसार
बेकिंग पाउडर - 1/2 चम्मच
मक्खन - 2 चम्मच

बनाने की विधि

- एक बड़े बाउल में ईस्ट को हल्के गुनगुने पानी में भिगाकर रख दें।
- अब एक बाउल में मैदा को छानकर रख दें। अब इसमें मक्खन, चीनी, एक चुटकी नमक और बेकिंग पाउडर को मिलाएं।
- अब इस मिक्स में ईस्ट को मिलाकर अच्छे से आटे को गूथ लें।
- अब इस आटे की एक बड़ी सी मोटी रोटी बेल ले, और उसे डोनट कटर या फिर किसी ग्लास से गोल काट लें बीच से भी काट के डोनट का शेप बना दें।
- इसी तरह से सारे डोनट तैयार कर लें। फिर उसे ढ़ककर 4 से 6 घंटों के लिए रख दें या फिर जब तक डोनट फूल के दोगने मोटे न हो जाये तब तक उसे रखें।
- अब एक कड़ाही में तेल गरम करें और डोनट को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें। फिर ऊपर से पिसी हुई चीनी चारों तरफ से लगा दें।
- टेस्टी और चॉकलेटी डोनट्स तैयार हैं।