सर्दियों में स्वाद के साथ शरीर को गर्माहट देगा Chicken Manchow Soup #Recipe

सर्दियों के इस मौसम में गर्म-गर्म सूप पीना सभी पसंद करते हैं जो गले के लिए अच्छा रहता हैं। नॉनवेज पसंद करने वालों को चिकन सूप बहुत पसंद आता हैं और इसके लिए वे बाजार का रूख करते हैं। लेकिन आप चाहे तो इसे आसानी से घर पर भी तैयार कर सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको चिकन मंचो सूप (Chicken Manchow Soup) बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही शरीर को गर्माहट भी देगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

पानी - 1.5 लीटर
चिकन - 300 ग्राम
अदरक - 20 ग्राम
लहसुन - 10 ग्राम
प्याज - 65 ग्राम
गाजर - 45 ग्राम
तेल - 45 मिली
अदरक - 1 बड़ा चम्मच
लहसुन - डेढ़ बड़ा चम्मच
हरी मिर्च - 2 छोटे चम्मच
पत्ता गोभी - 45 ग्राम
गाजर - 80 ग्राम
शिमला मिर्च - 100 ग्राम
चिकन स्टॉक
सोया सॉस - 2 बड़े चम्मच
काली मिर्च - 1 छोटा चम्मच
नमक - 1/2 छोटा चम्मच

रेड चिली सॉस - 1/2 छोटा चम्मच
सिरका - 1 छोटा चम्मच
एग वॉश - 1
मक्के का आटा - 25 ग्राम
पानी - 80 मिली
हरी धनिया - 20 ग्राम

बनाने की विधि

- एक पैन में पानी, चिकन, अदरक, लहसुन, प्याज, गाजर डालकर उबाल लें। फिर चिकन को पानी से निकालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- दूसरे पैन में तेल गर्म करके अदरक, लहसुन, हरी मिर्च को सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
- अब इसमें पत्ता गोभी, गाजर, शिमला मिर्च डालकर 5 - 7 मिनट तक पकाएं।
- फिर इसमें चिकन स्टॉक, सोया सॉस, काली मिर्च, नमक, रेड चिली सॉस, सिरका, कद्दूकस/कटा हुआ चिकन, एग वॉश डालकर अच्छी तरह मिलाकर पकाएं।
- एक बाउल में मक्के का आटा व पानी डालकर मिला लें। अब इसमें मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- फिर इसमें हरा धनिया डालकर अच्छी तरह उबाल लें।
- लीजिए आपका सूप बनाकर तैयार है। अब इसे सर्व करें।