'चिकन लबाबदार' देगा स्वाद का जायका, जानें बनाने का तरीका #Recipe

चिकन के शौक़ीन लोगों को चिकन लबाबदार बेहद पसंद आता हैं। इसमें पड़े मसाले अपनी महक से सभी को आकर्षित करते हैं। अक्सर लोग इसे होटल में ही खाना पसंद करते हैं। लेकिन आज हम आपके लिए 'चिकन लबाबदार' की ऐसी Recipe लेकर आए हैं जिसके स्वाद से आप इसे रोज घर पर ही बनाना पसंद करेंगे। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

- 250 ग्राम बोनलैस चिकन
- 10 ग्राम अदरक लहसुन का पेस्ट
- 50 ग्राम प्याज बारीक कटा
- 50 ग्राम टमाटर बारीक कटा
- 2 तेजपत्ता
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच गरममसाला
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- आवश्यकतानुसार तेल
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- थोड़ी सी कसूरी मेथी
- 30 ग्राम दही
- 15 ग्राम क्रीम
- 15 ग्राम टमाटर प्यूरी
- चुटकी भर इलायची पाउडर
- 10 ग्राम घी
- 2 हरी मिर्चें लंबाई में कटी
- 1 बड़ा टमाटर कटा
- 7-8 लहसुन कलियां कटी
- थोड़ी सी धनियापत्ती कटी
- चुटकीभर केसर
- नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि

- चिकन को दही, केसर, लाल मिर्च पाउडर, गरममसाला, नमक के साथ 15-20 मिनट तक मैरीनेट करें।
- कड़ाही में तेल गरम कर तेजपत्ता और जीरा भूनें।
- अब इस में लहसुन, अदरक, प्याज डाल कर भूनें।
- फिर कटे टमाटर और प्यूरी डाल कर फ्राई करें।
- इस के बाद इस में चिकन, मेथी, नमक और इलायची पाउडर डाल कर धीमी आंच पर पकाएं।
- थोड़ा पक जाने पर जीरा पाउडर व घी भी मिला दें।
- कटे टमाटर, अदरक, धनियापत्ती और क्रीम से गार्निश कर गरमगरम सर्व करें।