चीज चिली डोसा के साथ लें इस सुहाने मौसम का मजा #Recipe

सर्दियों का मौसम जारी हैं और कई इलाकों में बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया हैं। इस सुहाने मौसम में गर्म खानपान का अलग ही मजा हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए सेहतमंद चीज चिली डोसा बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका नारियल या टमाटर की चटनी के साथ स्वाद लेकर आनंद उठाया जा सकता हैं।

आवश्यक सामग्री

उड़द की दाल - 100 ग्राम
चना दाल - 50 ग्राम
चावल - 1/2 किलो
नमक - स्वादानुसार
चेडर चीज़ - 50 ग्राम (कद्दूकस किया)
चिली फलेक्स - आवश्यकतानुसार
तेल - जरूरतानुसार

बनाने की वि​धि

- एक बाउल में चावल और दाल डालकर रात भर भिगोएं।
- सुबह उसमें नमक मिलाकर मिक्सी में पीसकर बैटर तैयार करें।
- तवा गर्म करके उसपर तेल डालें।
- अब तवे पर बैटर डालकर गोलाकार में फैलाएं।
- साइड से तेल लगाकर डोसे को पकाएं।
- ऊपर से चीज और चिली फ्लेक्स डालकर फोल्ड करें।
- डोसे को दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें।
- इसे सर्विंग प्लेट में निकाल कर नारियल या टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें।
- लीजिए आपका चीज चिली डोसा बनकर तैयार है।