सर्दियों में इस तरह बनाए 'ब्रोक्ली सूप', स्वाद और सेहत मिलेगी एकसाथ #Recipe

सर्दियों के दिनों में सूप पीने का अपना अलग ही मजा होता हैं। गर्मागर्म सूप आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता हैं। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए 'ब्रोक्ली सूप' बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसे बनाना बेहद ही आसान हैं और स्वाद भी मजेदार होता हैं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

- 1 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल
- 1 बारीक कटा प्याज
- 1 कप स्प्रिंग अनियन बारीक कटे हुए
- 1 आलू
- 2 लहसुन की कलियां बारीक कटी
- 4 कप पानी
- 1 कप ब्रॉक्ली के बारीक पीसेज
- 2 कप उबली हुई मटर
- 20 ग्राम मक्खन
- 2 स्लाइसेज चेड्डर चीज़
- 2 मल्टीग्रेन ब्रेड की स्लाइसेज

बनाने की विधि

- सॉसपैन में ऑलिव ऑयल डालकर गर्म करें।
- अब इसमें प्याज, स्प्रिंग अनियन, आलू और लहुसन डालकर पांच मिनट तक चलाएं।
- इसमें पानी डालें। अब ब्रॉक्ली और उबली मटर डालें और करीब 10 मिनट तक चलाएं।
- इसे ठंडा करें। जब यह पूरी तरह ठंडा हो जाए तो इसे हैंड ब्लेंडर से ब्लेंड करें।
- ब्रेड को काटें और फ्राई कर लें। इसे सूप के ऊपर क्रूटॉन्स की तरह इस्तेमाल करें।