Ganesh Chaturthi 2019: गणपति जी के लिए अपने हाथों से बनाए 'बेसन बर्फी' #Recipe

त्यौंहारों का सीजन चल रहा हैं और आने वाले दिनों में गणपति जी का त्यौंहार गणेश चतुर्थी भी आने वाला हैं जिसकी तैयारियां अभी से होनी शुरू हो गई हैं। इस दिन सभी नाचते गाते हुए गणपति जो लेकर आते हैं और उनकी सेवा करते हुए उन्हें भोग लगाते हैं। त्यौंहार के इस सीजन में बाजार में मिलावट का डर रहता हैं। ऐसे में आप घर पर ही 'बेसन बर्फी' बनाकर गणपति जी को प्रसन्न कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं 'बेसन बर्फी' की इस Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

- बेसन 2 कप
- इलाइची का पावडर 1/2 छोटी चम्मच
- पिस्ते लम्बे पतले स्लाइस कटे हुए 10-12
- आलमंड/बादाम लम्बे पतले स्लाइस कटे हुए 10-12
- पिसी हुई चीनी 1 कप
- देसी घी 1 कप (ग्रीज़ करने के लिए)

बनाने की विधि

- पिस्ता और बदाम के पतले स्लाइस काट लें।
- एक नॉन स्टिक कढ़ाई में घी गरम करके उसमें डालें बेसन और धीमी आँच पर, लगातार चलाते हुए, दस से पन्द्रह मिनट तक भूनें या जबतक बेसन का रंग बदलने लगे और महक आने लगे।
- इलाइची पावडर, बदाम और पिस्तों के स्लाइस डालकर मिला लें। आँच से उतार लें और ठंडा होने दें।
- फिर पीसी हुई चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- एक ट्रे पर थोड़ा घी लगाएँ, उसपर बेसन का मिश्रण डालकर समान फैला दें।
- ठंडा होने दें फिर चौकोर या डायमन्ड आकार के टुकड़े काटें और परोसें।
- इन्हें एयरटाइट कन्टेनर में रखें।