Summer Special : गर्मियों में बहुत फायदेमंद होता हैं बेल का शरबत #Recipe

गर्मियों के मौसम में ज्यादातार लिक्विड डाइट पर ध्यान दिया जाता हैं और आहार में ऐसी चीजों को शामिल किया जाता हैं जो शरीर को ठंडक दे और एनर्जी से भरपूर हो। ऐसे में आज हम आपके लिए बहुत फायदा पहुंचाने वाला बेल का शरबत बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो सेहत के लिहाज से बहुत उपयोगी साबित होता हैं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

बेल - 1
चीनी - 5 टेबलस्पून
काला नमक - 1/2 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार
जीरा पाउडर - 1/2 टेबलस्पून (भुना हुआ)
पानी - आवश्यकतानुसार
बर्फ - 3-4 टुकड़े

बनाने की विधि

- सबसे पहले बेल को अच्छे से धोकर साफ कर लें।
- अब उसे काट कर एक बाउल में उसका पल्प निकालें।
- इसमें थोड़ा सा पानी डालकर मिलाएं।
- अब एक अलग बाउल में इस पल्प को छननी की मदद से छान लें।
- अब इसमें चीनी, काला व सफेद नमक, जीरा पाउडर डालकर मिलाएं।
- इसमें अपने हिसाब से पानी डालकर मिलाएं।
- आपका बेल का शरबत या जूस बनकर तैयार है। इसे गिलास में निकालें। ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें।