लॉकडाउन में बाहर जाने से अच्छा हैं घर पर ही बनाए 'आटा ब्रेड' #Recipe

कोरोनावायरस के फैलते संक्रमण ने पूरी दुनिया को परेशान करा हुआ हैं। इसके चलते भारत में भी 21 दिन का लॉकडाउन रखा गया हैं जिसमें ओने घर से बाहर जाने से बचना चाहिए। इसलिए आज हम आपके लिए घर पर ही आटा ब्रेड बनाने की Recipe लेकर आए हैं ताकि आपको बाहर भी ना जाना पड़े। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

गेहूं का आटा - 1+1/4 कप
ड्राई यीस्ट - 1 टेबलस्पून
ऑलिव ऑयल - 2 टेबलस्पून
बटर - 4 टेबलस्पून
नमक - 1/4

बनाने की विधि

- सबसे पहले गैस पर पानी हल्का गर्म करें।
- अब गुनगुने पानी में यीस्ट पाउडर डालकर 5 मिनट के लिए अलग रख दें।
- अब इसमें नमक, ऑलिव ऑयल और गेहूं का आटा डालकर अच्छे से मिक्स कर आटा गूंथ लें।
- अब थोड़ा मक्खन लगा कर इस बड़े बर्तन में डाल कर फूलने के लिए 1 घंटे तक अलग रखें।
- इसे फूलने के लिए किसी गर्म जगह पर ही रखें।
- आटे के दोगुना हो जाने बाद इसे थोड़ा बटर लगा कर सॉफ्ट करें।
- अब बेकिंग ट्रे में डाल कर सेट कर 30 मिनट के लिए फिर से ढक कर अलग रख दें।
- अब ओवन को 10 मिनट तक प्रीहीट करें।
- उसके बाद 180 डिग्री सेल्सियस पर ब्रेड को बेक करने के लिए रख दें।
- तय समय के बाद इसे ओवन से निकाले और ठंडा करके चाकू की मदद से स्लाइस काट लें।
- आपकी आटा ब्रेड तैयार है इसे गर्मा-गर्म चाय के साथ खाने का मजा उठाएं।