सुबह की शुरुआत करें हेल्दी Apple Shake के साथ, स्वाद ऐसा जो बच्चों को भी पसंद आए #Recipe

दिनभर अच्छा व्यतीत हो उसके लिए जरूरी हैं कि दिन की शुरुआत अच्छे ब्रेकफास्ट से हो। इसके लिए ब्रेकफास्ट में ऐसी चीजों को शामिल किया जाए जो सेहतमंद होने के साथ ही स्वादिष्ट हो। ऐसे में आज हम आपके लिए Apple Shake बनाने की Recipe लेकर आए हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं और ऊर्जा प्रदान करता हैं। इसका स्वाद ऐसा होता हैं कि बच्चों को भी पसंद आता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

दूध - 250 ग्राम
सेब - 3-4
बादाम - 2-3
इलायची पाउडर - 2 चम्मच
चीनी - 4 चम्मच
आइस क्यूब्स - 4-5

बनाने की विधि

- सबसे पहले आप सेब को अच्छे से धोकर काट लें।
- फिर इसे टुकड़ों में काट लें। सेब के काटने के बाद उसके बीज निका लें।
- कटे हुए सेब के टुकड़े, बादाम और दूध मिक्सर में डालकर ग्राइंड कर लें।
- अच्छे से ग्राइंड करने के बाद उसका ढककन खोलकर उसमें दोबारा दूध और इलायची पाउडर मिलाएं।
- दूध और इलायची पाउडर डालने के बाद इसमें चीनी मिलाएं।
- चीनी अच्छे से घुल जाने के बाद शेक में आइस क्यूब्स डाल दें।
- तैयार किए हुए शेक को एक बार फिर से मिक्सर में डालें और एक स्मूद और क्रीमी शेक तैयार कर लें।
- आपका ठंडा-ठंडा एप्पल शेक बनकर तैयार है। ऊपर से आइस क्यूब्स डालकर सर्व करें।