लॉकडाउन रेसिपी : सेब की खीर के साथ करें ईद मुबारक

आज ईद का त्यौंहार हैं जिसका इस बार कुछ अलग ही रंग नजर आ रहा हैं क्योंकि लॉकडाउन जारी हैं और सभी अपने घरों में रहकर एक-दूसरे के सलामती की दुआ कर रहे हैं। इस ईद के मौके पर कई मीठे पकवान बनाए जाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए 'सेब की खीर' बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसके साथ आप ईद मुबारक कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इस स्वादिष्ट और लजीज 'सेब की खीर' बनाने की Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

- 2 सेब
- 2 ग्‍लास दूध
- 3 बड़े चम्‍मच कंडेंस्‍ड मिल्‍क
- 1छोटा चम्‍मच इलाइची पाउडर
- 1/2 कप बारीक कटे हुए बादाम
- 5-6 किशमिश
- 1 बड़ा चम्‍मच घी
- 1/2 बड़ा चम्‍मच चीनी

बनाने की विधि

- सबसे पहले सेब को धो कर छील लें और काट लें। इसके बाद गैस पर पैन रखकर घी गरम करें।
- इसमें कटा हुआ सेब डालकर मध्‍यम आंच पर पकाएं।
- सेब को तब तक पकाएं जब तक उसका पानी न सूख जाए।
- दूसरे पैन में दूध को उबाल लें और थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं।
- इसके बाद कंडेंस्‍ड मिल्‍क दूध में डालें। 5 मिनट तक इसे तेज आंच पर पकाएं। साथ ही इसमे चीनी डालें।
- इसके बाद दूध में इलाइची पाउडर और बादाम डालें। 2-3 मिनट तक इसे पकाएं।
- दूध के ठंडे होने पर उसमें पका हुआ सेब और किशमिश भी डालें। सेब की खीर तैयार है।
- इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें और फिर सर्व करें।