आलू-सरसों की सब्जी देगी लाजवाब जायका, जानें बनाने का तरीका #Recipe

अक्सर देखा जाता हैं कि कई लोगों को कुकिंग का बहुत शौक होता हैं लेकिन ऑफिस के काम की वजह से समय नहीं मिल पाता हैं। लॉकडाउन के इस समय में सभी खाली समय में अपना शौक पूरा कर सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए आलू-सरसों की सब्जी बनाने की Recipe लेकर आए हैं। तो आइये जानते है इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

आलू - मीडियम या छोटे साइज के कटे हुए, सरसों - एक बड़ा चम्मच, लहसुन - पांच से छह कलियां, प्याज - एक बड़ा, लाल मिर्च पाउडर - एक छोटा चम्मच, हल्दी - एक छोटा चम्मच, धनिया पाउडर - एक छोटा चम्मच, तेल - एक बड़ा चम्मच, पानी - आवश्यकतानुसार, नमक - स्वादानुसार।

बनाने की विधि

- आलू को मनचाहे आकार में काट लें।
- फिर मिक्सर में 1 चम्मच सरसों, 6-7 कली लहसुन, आधा प्याज डालकर पीस लें।
- अब आलू को थोड़ी देर भूनकर निकाल लें।
- कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राई डालकर तड़काएं। फिर आधे प्याज को बारीक काट कर भूनें। अब इसमें पिसा हुआ मसाला डाल दें। इसके बाद इसमें हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छे से भूनें।
- थोड़ी देर बाद भूने हुए आलू भी डाल देंगे।
- अब अच्छे से मिक्स करके थोड़ी देर ढककर पकाएंगे।
- ग्रेवी के लिए हल्का पानी डालकर और 4-5 मिनट पका लें।
- तैयार है आलू-सरसों की जायकेदार सब्जी।