शिवरात्रि के मौके पर भोलेनाथ को लगाए होममेड बर्फी का भोग, आसान रेसिपी

शिवरात्रि पर भोलेनाथ को भोग अर्पित करने के लिए बाजार से खरीदी गई मिलावटी मिठाई की बजाय घर पर बनी बर्फी सर्वोत्तम विकल्प है। आज हम आपको एक आसान और जल्दी बनने वाली नरम बर्फी की रेसिपी बताएंगे, जो मुंह में रखते ही घुल जाए। घर पर बर्फी बनाने के लिए आपको चाहिए: 250 ग्राम ताजा मावा, आधा कप चीनी, आधा चम्मच इलायची पाउडर और सजावट के लिए जरूरत अनुसार काजू-बादाम।

Step 1:

एक कड़ाही में मावा तोड़कर या कद्दूकस करके डालें। साथ ही आधा कप चीनी भी मिलाएं।

Step 2:

गैस की आंच धीमी रखें और मावा-चीनी के मिश्रण को लगातार चलाते रहें। ध्यान रखें कि मावा धीरे-धीरे नरम हो और चीनी पूरी तरह पिघल जाए।

Step 3:

जब मावा हल्का रंग बदलने लगे, तब इसमें इलायची पाउडर डालें। अब इसे तब तक भूनते रहें जब तक मावा कड़ाही के किनारे छोड़ने न लगे।

Step 4:

भुना हुआ मावा मिश्रण एक थाली में निकालकर समान रूप से फैला दें। ऊपर से बारीक कटे हुए काजू और बादाम बुरकें।

Step 5:

मिक्सचर को 2-3 घंटे के लिए रेस्ट होने दें। फिर इसे चाकू से बर्फी के टुकड़ों में काट लें।

महज 15-20 मिनट में आपकी बर्फी तैयार हो जाएगी। इसे आप शिवजी को भोग के रूप में अर्पित कर सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को यह होममेड बर्फी बहुत पसंद आएगी। खास बात यह है कि यह बर्फी व्रत में भी सुरक्षित रूप से खाई जा सकती है और बाजार की मिलावटी बर्फी की तुलना में स्वाद और गुणवत्ता में कहीं बेहतर है।