Republic Day Special : ट्राई कलर सैंडविच के साथ बताए बच्चों को इस दिन का महत्व #Recipe

आने वाली 26 जनवरी को पूरे देशभर में गणतंत्र दिवस मनाया जाना हैं जो कि देश भक्ति का एक उत्सव होता हैं। बच्चों को भी इस दिन का महत्व बताना बड़ों की जिम्मेदारी हैं। ऐसे में आप ट्राई कलर सैंडविच बनाकर उन्हें इस दिन की जानकारी दे सकते हैं। स्वाद से भरपूर तिरंगा सैंडविच उनमें जानने की उत्सुकता भी बढ़ाएगा।

आवश्यक सामग्री

ब्रेड स्लाइस - 8
मेयोनीज - 1 बड़ी कटोरी
गाजर - 1 कटोरी (कद्दूकस किया हुआ)
पालक - 1 कटोरी (पिसा हुआ)
चिली फ्लेक्स - 1 टेबलस्पून
टोमैटो सॉस - 2 टीस्पून
नमक - स्वादानुसार

बनाने की विधि

- सबसे पहले एक कटोरी में गाजर, 2 बड़े चम्मच मेयोनीज, 1 बड़ा चम्मच टोमैटो सॉस और नमक मिलाकर केसरी रंग बनाएं‌।
- अब हरा रंग बनाने के लिए दूसरी कटोरी में पालक, 2 बड़े चम्मच मेयोनीज, 1 बड़ा चम्मच टोमैटो सॉस और नमक मिलाएं।
- तीसरी कटोरी में सफेद रंग के लिए सिर्फ मेयोनीज रखें।
- अब सभी ब्रेड स्लाइस को किनारों से कांटे।
- एक ब्रेड स्लाइस पर पालक का पेस्ट लगाकर ऊपर दूसरी ब्रेड रखकर मेयोनीज लगाएं।
- फिर तीसरे ब्रेड स्लाइस पर केसरिया रंग के लिए गाजर का पेस्ट लगाकर ऊपर से एक स्लाइस रखकर ढक दें।
- लीजिए आपके ट्राईकलर सैंडविच बनकर तैयार है। इसे त्रिकोणा काट कर टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।