Republic Day Special : तिरंगा कोकोनट बर्फी से कराएं सभी का मुंह मीठा #Recipe

गणतंत्र दिवस के खास मौके पर पूरे देश में खुशियां मनाई जाती हैं और हर तरफ तिरंगा ही दिखाई देता हैं। ऐसे में इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए आप तिरंगा कोकोनट बर्फी बना सकते हैं और इससे सभी का मुंह मीठा करा सकते हैं। यह मिठाई अपने रूप और स्वाद से सभी में देशभक्ति की मिठास घोलेगी।

आवश्यक सामग्री

नारियल - 2 कप (कद्दूकस किया)
देसी घी - 1 बड़ा चम्मच
दूध - 1 कप
चीनी - 3/4 कप या स्वादानुसार
इलायची पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
हरा और नारंगी रंग - 1-1 चुटकी

बनाने की विधि

- पैन में 1/2 चम्मच घी गर्म करके उसमें नारियल 2 मिनट तक भूनें।
- इसमें दूध डालकर मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं।
- अब इसमें चीनी और इलायची पाउडर मिलाकर मीडियम आंच पर 2 मिनट तक पकाएं।
- इसे आंच से उतार कर थोड़ा ठंडा होने दें।
- अब मिश्रण को तीन भागों में बांटें।
- इसके एक भाग में हरा, दूसरे में नारंगी और ‌तीसरे भाग को सफेद ही रहने दें।
- अब प्लेट को घी से ग्रीस करके हरे भाग का लेअर बनाए।
- उसके बाद सफेद और फिर नारंगी भाग की लेअर डालकर इसे हल्का सा दबाएं।
- इसे फ्रीज में 1-2 घंटे के लिए सेट होने दें।
- फिर इसे अपनी मनपसंद शेप में काट लें।
- लीजिए तिरंगा कोकोनट बर्फी बनकर तैयार हैं।