शीतला सप्तमी पर बनाया जाता है 'नमकीन ओलिया', जानें इसकी राजस्थानी स्टाइल #Recipe

ह्पोली के सात दिन बाद शीतला सप्तमी का त्यौहार मनाया जाता हैं। इस दिन सभी महिलाऐं शीतला माता की पूजा करती है और पूरे दिन ठंडा खाना ही खाया जाता हैं। ऐसे में इस दिन की तैयारी के लिए कई तरह के व्यंजन बनाए जाते है जिसमें से एक होता है नमकीन ओलिया। आज हम आपके लिए इस 'नमकीन ओलिया' को बनाने की राजस्थानी स्टाइल बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इसकी Recipe के बारे में।

* आवश्यक सामग्री :

- 2 कप चावल (रात के बचे हुए या फिर ताजा बनाए हुए)
- 2 कप दही
- 1 टेबलस्पून जीरा
- 1 टीस्पून पीली सरसों
- 1 टीस्पून राई
- नमक स्वादानुसार
- तेल जरूरत के अनुसार
- 1 टेबलस्पून हरा धनिया

* बनाने की विधि :

- सबसे पहले एक बाउल में दही लें।

- अब इसमें चावल मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर लें।

- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करें।

- तेल के गर्म होते ही इसमें राई, जीरा और सरसों डालकर तड़का बनाएं।

- इनके चटकते ही आंच बंदकर इसे चावल पर तुरंत डाल दें।

- तैयार है नमकीन ओलिया। हरे धनिये से गार्निश कर, ठंडा कर सर्व करें।