Holi Special 2019: मिठाई के साथ ले करारे सेव का मजा, जानें बनाने का आसान तरीका #Recipe

होली का त्यौहार रंगों का त्यौहार होने के साथ ही मिठाइयों का भी त्यौहार माना हाता है क्योंकि इस त्यौहार पर सभी एक-दूसरे के गले लगकर उनका मुँह मीठा कराते हैं। लेकिन मीठे के साथ कुछ नमकीन कि भी जरूरत होती है। इसलिए आज हम आपके लिए बेसन से बने करारे सेव बनाने की Recipe लेकर आए हैं। तो आइये जानते है इस Recipe के बारे में।

* आवश्यक सामग्री :


- आधा किलो बेसन
- एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- एक छोटा चम्मच हींग
- एक छोटा चम्मच अजवाइन
- नमक स्वादानुसार
- तेल जरूरत के अनुसार
- पानी गूंदने के लिए

* बनाने की विधि :

- सबसे पहले एक बर्तन में बेसन लें।

- बेसन में लाल मिर्च पाउडर, हींग, अजवाइन, नमक और तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

- अब इसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए बेसन गूंद लें। ऊपर से हल्का सा तेल लगाकर बेसन को चिकना कर लें।

- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें।

- तेल के गरम होते ही मशीन में मनचाहा डिजाइन वाला सांचा रखकर बेसन को सेव बनाने की मशीन के अंदर भरें।

- पैन के ऊपर मशीन ले जाकर इसे गोल-गोल घुमाएं। ऐसा करने से सांचे से कटकर सेव अपने आप निकालकर तेल में गिरंगे।

- सेव को सुनहरा होने तक तल लें। तैयार हैं बेसन के सेव।

- आप चाहें तो इसे सिंपल ही या फिर ऊपर से लाल मिर्च और चाट मसाला बुरककर भी खा सकते हैं।