Recipe : दीवाली पूजन में गणेश जी को लगाये घर के बने बेसन के लड्डू का भोग

दोस्तों दीवाली का त्यौहार नजदीक है और दिवाली की मेहमान नवाजी के लिए कई महिलाये घर पर ही मिठाइयाँ तैयार कर रही है, क्यूंकि उसकी गुणवता पर उन्हें पूर्ण विश्वाश रहता है। बेसन के लड्डू को ससे ज्यादा पसंद किया जाता है और गणेश जी के भोग लगाने में सबसे ज्यादा बेसन के लड्डू का इस्तेमाल होता है। बेसन के लड्डू घर में आसानी से बनाए जा सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा टाइम भी नहीं लगता है, तो आइये जानते है इसके बारे में...

आवश्यक सामग्री


बेसन: 250 ग्राम
देसी घी: 200 ग्राम
इलायची पाउडर: आधा चम्मच
पिस्ता: 30 ग्राम
बादाम: 50 ग्राम (एच्छिक)
हल्दी पाउडर: चुटकी भर
चीनी: 150 ग्राम
चीनी का बूरा: 100 ग्राम

विधि

* सबसे पहले बादाम और पिस्ते को छील कर बारीक काट लें।

* धीमी आंच में एक भारी तले वाली कड़ाही में घी गर्म करें और लगातार चलाते हुए बेसन को 15 से 20 मिनट तक भूनें।

* बेसन के थोड़ा भूरे रंग का होते ही हल्दी पाउडर डालकर बेसन को एक ट्रे में रखें।

* चीनी और चीनी के बूरे को छान लें और बेसन में मिलाएं।

* अब इस मिश्रण में बादाम डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

* बेसन से बराबर आकार के लड्डू बनाएं (लगभग 12 लड्डू बनेंगे) और पिस्ते के टुकड़ों से सजाएं।