छ्ठ का मुख्य प्रसाद है 'ठेकुआ', जानें इसे बनाने का आसान तरीका #Recipe

दिवाली के बाद छ्ठ की पूजा को महापर्व माना जाता हैं और मुख्य रूप से यह बिहार में मनाया जाता हैं। यह महापर्व चार दिनों तक चलता है और इसकी विशेष तैयारियां की जाती हैं। इस पर्व पर कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं, जिसमें से एक हैं मुख्य प्रसाद है 'ठेकुआ', आज हम आपको छ्ठ का मुख्य प्रसाद 'ठेकुआ' बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।

* आवश्यक सामग्री :

- चार कप गेहूं का आटा
- दो बड़ा चम्मच कद्दूकस किया हुआ नारियल
- तीन कप चीनी बूरा
- एक बड़ा चम्मच हरी इलायची (पिसी हुई)
- एक बड़ा चम्मच सौंफ (चाहें तो)
- घी जरूरत के अनुसार

* बनाने की विधि :

- सबसे पहले एक बर्तन में आटे को अच्छी तरह से छान लें।

- अब आटे में कद्दूकस किया नारियल, पिसी इलायची, सौंफ, चीनी बूरा और 2 चम्मच घी डालकर दोनों हाथों से अच्छी तरह मिलाएं।

- इसके बाद आटे में पानी डालते हुए इसे अच्छे से गूंद लें। ध्यान रखें कि आटा सख्त ही गूंदें।

- अब थोड़ा-थोड़ा आटा लेकर इन्हें गोल करते हुए दोनों हथेलियों के बीच रखकर दबा दें। ठेकुआ बनाने के लिए बाजार में मिलने वाले लकड़ी के सांचे का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

- इस तरह ठेकुआ तैयार करके एक प्लेट में रखते जाएं।

- तेज आंच में एक कड़ाही में घी गर्म करें।

- घी के गरम होते ही 3-4 ठेकुए डालकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें।

- इसी तरह सभी ठेकुए तल लें।

- तैयार हैं छठ का मुख्य प्रसाद ठेकुआ।