बारिश के मौसम में मज़ा ले 'रोस्टेड वेजिटेबल सेंडविच' का #Recipe

सेंडविच का नाम सुनते ही सभी के मुहं में पानी आ जाता है। सेंडविच चाहे किसी भी तरह का देखते ही खाने का मन करता है। सावन का मौसम चल रहा है इस मौसम में सभी को कुछ नया खाने का मन करता है। जो घर पर आसानी से बन सके और सेहत के लिए भी फायदेमंद हो। आअज हम आपको बतायेंगे एक ऐसी ही रेसिपी के बारे में स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखती है। इसे बनाना भी आसन होता है और खासकर बच्चो को बहुत पसंद भी होती है, तो आइये जानते है इस बारे में.....

सामग्री:
ऑरिगैनो- 1 टीस्पून
तुलसी की पत्तियां- 1 टीस्पून (सूखी हुई)
लहसुन- 6 कलियां (कटे हुए)
फ्रैश पेस्तो सॉस- 4 टेबलस्पून
लाल शिमला मिर्च- 2 कटी हुई
छोटी ज़ुकिनी स्लाइस- 1
ऑलिव ऑयल- जरूरतअनुसार
नमक- स्वादानुसार
काली मिर्च- स्वादानुसार
होलग्रेन ब्रेड- 8 स्लाइस
आइसबर्ग लेट्यूस- 4

विधि:
- सबसे पहले 4 टेबलस्पून पेस्तो सॉस में 1 टीस्पून ऑरिगैनो, 1 टीस्पून तुलसी के पत्ते और कटे हुए लहसुन मिलाकर एक तरफ रख दें।
-इसके बाद 2 कटी हुए शिमला मिर्च और 1 जुकिनी को बेकिंग ट्रे में रखें। इसके बाद उसपर ऑलिव ऑयल नमक और कली मिर्च लगाएं।
-इसके बाद ओवन को प्रहीट करके इन सब्जियों को अच्छी तरह बेक कर लें।
- ब्रेड स्लाइस को भी कुरकुरा करने के लिए ओवन में बेक कर लें।
- अब बेक की हुई ब्रेड स्लाइस पर पेस्तो का मिश्रण, सब्जियां और उनपर आइसबर्ग लेट्यूस रखें। इसके बाद दूसरे ब्रेड स्लाइस इसके उपर रखकर बंद कर दें।
-आपका रोस्टेड वेजिटेबल सैंडविच बनकर तैयार है। अब आप इसे कैचअप के साथ सर्व करें।