बारिश के मौसम में मज़ा ले घर पर बनाकर गरमा-गरम 'इमरती' #Recipe

इमरती मीठे पकवानों में से जिसे शाम के समय खाया जाता है। जलेबी जहाँ लोग सुबह खाना पसंद करता है वही इसे शाम के समय खाना पसंद है। बारिश के मौसम में गर्म खाने का मन सभी करता है लेकिन ये जरूरी नही की गर्म खाने में मीठा नही खाया जा सकत है। अच्छी बात यह है की यह बनाने में अधिक समय व्यतीत नही होता है। घर पर बनाकर गरमागरम कुरकुरी इमरती का आनन्द लिया जा सकता है। आज हम आपको घर पर ही इमरती बनाने के बारे में बतायेंगे, तो आइये जानते है इस बारे में.....

सामगी:
उड़द की दाल (छिलका रहित ) – 2 कप
चावल – 4 चम्मच
केसरिया रंग – 3 या 4 बूंद
तेल या घी – तलने के लिए
गोल छेद वाले मोटे कपड़े का रुमाल

चाशनी के लिए:
चीनी – 3 कप
पानी – 1 1/2 कप
इलायची पाउडर – चुटकी भर
केसर – जरा सी

विधि:
-उड़द दाल को और चावल को अलग अलग बीन कर दोनों को पानी में भिगो दीजिए।
-अगले दिन भीगी हुई दाल और चावल को पानी से निकाल कर मिक्सी में पीस कर इसका महीन पेस्ट तैयार कर लें।
- पिसी हुई उड़द दाल को फेंट लें। जिससे दाल गाढ़ी और हल्की हो जाएगी।
-अब इसमें थोड़ा सा केसरिया रंग मिलाकर और फेंटे। इमरती बनाने का पेस्ट तैयार है।

चाशनी:
-इमरती बनाने से पहले इमरती के लिए चाशनी बना लें। इसके लिए एक तार की चाशनी की ज़रूरत होती है।
-गैस चूल्हा जलाकर इस पर कढ़ाही को चढ़ाएं।
- इसमें चीनी और पानी को डालकर कढ़ाही में मध्यम आंच गरम करें।
- चाशनी को 5 से 10 मिनट पकाकर तार बनने की जांच करें। चाशनी को चम्मच में निकालकर ठंडा होने पर अंगूठे और उंगली के बीच इस चाशनी की बूंद को रखकर अंगूठे और उंगली की सहायता से निरीक्षण करें कि इसमें एक तार बन रहा है या नहीं। अगर बन रहा है तो अब गैस बंद कर दें।
-इसमें इलायची पाउडर और केसर डाल दें। अब इमरती के लिए चाशनी तैयार है।

इमरती बनाये:
-गैस चूल्हा जलाएं और उस पर समतल कढ़ाही को रखें।
-इमरती तलने के लिए इसमें तेल या घी डालकर उसे गरम कर लें।
- अब उस गोल छेद वाले रुमाल में थोड़ा इमरती का पेस्ट ले लें और हाथों से बंद करते हुए मुट्ठी से उसे टाइट पकड़ लें।
-तेल के गरम होने पर अब गोल गोल कंगूरेदार इमरती बनाएं और इन्हें कुरकुरी कुरकुरी तल लें।
-जब इमरती कुरकुरी और थोड़ी सख़्त होने लगे तो इन्हें गरम गरम चाशनी में लगभग 3 मिनट भिगो दें।
- आप चाहे तो इसे चांदी की वरक लगाकर परोस सकती हैं।
-अब आपकी गरमागरम कुरकुरी इमरती तैयार! जिसे आप ख़ुद भी खाएं और अपनों को भी खिलाएं।