दही बड़ों से भी बनाया जा सकता है परांठा, यहाँ जानें इसका नायाब तरीका #Recipe

भारतीय घरों में अक्सर दही-बड़ा बनाया जाता हैं और इसका स्वाद लिया जाता हैं। लेकिन कभीकभार ऐसा होता हैं कि सभी के भोजन के बाद भी अतिरिक्त बड़े बच जाते हैं और भीगने की वजह से इन्हें फेंकने पड़ते हैं। जबकि फेंकने की जगह आप इसके परांठे बना सकते हैं। जी हाँ, आज हम आपको बड़ों से परांठा बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इस Recipe के बारे में।

* आवश्यक सामग्री :

- 5 बड़े पानी में भिगोए हुए
- 4 बड़ा कप आटा
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- आधा छोटा चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटी हुई धनिया पत्ती
- नमक स्वादानुसार
- पानी जरूरत के अनुसार
- तेल बड़े सेंकने के लिए
- 1 छोटा चम्मच चाट मसाला

* बनाने की विधि :

- दही-बड़ा पराठा बनाने के लिए सबसे पहले भीगे हुए बड़ो को हाथों से अच्छी तरह से मैश कर लें। (दही में नहीं बल्कि पानी में भिगोकर रखे हुए बड़े।)

- लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, गरम मसाला, धनिया पत्ती, चाट मसाला और नमक बड़े में मिलाएं।

- अब तैयार मिश्रण में आटा और पानी डालकर इसे गूंद लें।

- गूंदे हुए आटे की लोइयां तोड़ लें और इनसे पराठा बेल लें।

- धीमी आंच में तवा गर्म करने के लिए रखें।

- तवा के गर्म होते ही इसपर थोड़ा तेल डालें और इस पर पराठा रख दें।

- जब पराठा एक साइड से सिक जाए तो इसे पलटें और तेल लगाकर दूसरे साइड से भी सेंक लें।

- इस तरह बाकी के सभी पराठे सेंक लें।

- दही-बड़ा पराठा तैयार है। इसे दही, अचार या अपनी पसंदीदा चटनी के साथ सर्व करें।