Ganesh Chaturthi 2018 : 'चॉकलेट बादाम पेड़े' का भोग लगाकर करें श्रीगणेश को प्रसन्न #Recipe

आपने महसूस किया होगा कि एक ही चीज लगातार खाते रहने से बोरियत सी महसूस होने लग जाती हैं, तो मुंह का टेस्ट बदलने के लिए हम कुछ अलग भोजन खाना पसंद करते हैं। तो जरा सोचिए गणपति बप्पा को हर बार वो ही मोदक और लड्डू का भोग चढ़ाना जरूरी हैं। आप इसकी जगह इस बार उन्हें कुछ नया बनाकर भोग चढ़ाएं। इसके लिए आज हम लेकर आए हैं चॉकलेट बादाम पेड़ा बनाने की रेसिपी, जो बहुत ही आसान हैं और कम समय में बनाई जा सकती हैं। तो आइये जाते हैं कैसे बनाया जाए चॉकलेट बादाम पेडा Chocolate Badam Pede।

* आवश्यक सामग्री :

- बादाम 250 ग्राम (भिगोए हुए)
- घी 2 बड़ा चम्मच
- कोको पाउडर 2 बड़ा चम्मच
- कंडेंस्ड मिल्क 100 ग्राम
- बारीक कटे बादाम 2 बड़ा चम्मच

* बनाने की विधि :

- चॉकलेट बादाम पेड़े बनाने के लिए सबसे पहले बादाम का छिलका उतार कर बारीक पीस लें।

- मीडियम आंच पर कड़ाही में घी डालकर गर्म करें। घी के गर्म होते ही कंडेंस्ड मिल्क और कोको पाउडर डालकर मिलाएं। ध्यान रखें कि इसमें गुठलियां न पड़ें। इसलिए थोड़ा-थोड़ा डालते जाएं और चलाते जाएं।

- अब इसमें बादाम पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिलाते जाएं। जब तक पेस्ट कंडेंस्ड मिल्क की चाशनी को पूरी तरह से सोख न लें।

- चलाते हुए बादाम के मिश्रण को अच्छी तरह पकाइएं।

- जब मिश्रण अच्छी तरह पक जाए तो आंच बंद कर दें।

- अब इसे थोड़ी देर के लिए ठंडा होने दें।

- ठंडा होने पर हथेलियों पर घी लगाकर इसके छोटे-छोटे पेड़े बना लें।

- पेड़े के बीच में थोडे-थोड़े बादाम रखकर दबा दें।

- तैयार हैं चॉकलेट बादाम पेड़ा।