बच्चों की पहली पसंद बनेगा 'चीज पालक रोल', स्वाद और सेहत का संगम #Recipe

हर माँ की चाहत होती है कि अपने बच्चों को कुछ ऐसा खिलाया जाए जो उन्हें स्वाद और सेहत का संगम दे सकें। ऐसे में पालक और चीज से बनी Recipe आपके शरीर को पोषक तत्वों की भरपाई करती हैं। आज हम आपको 'चीज पालक रोल' बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्वाद और सेहत का संगम देती है और बच्चों की पहली पसंद बनती हैं। तो आइये जानते है इस Recipe के बारे में।

* आवश्यक सामग्री :

- दो कप गेंहू का आटा
- एक से डेढ़ कप दूध
- एक कटोरी पालक (बारीक कटा हुआ)
- चार अंडे (फेंटे हुए)
- एक प्याज (बारीक कटी हुई)
- लहसुन की दो कलियां
- आधी छोटी कटोरी चीज
- आधी छोटी कटोरी टोमैटो प्यूरी
- चुटकीभर काली मिर्च पाउडर
- दो चम्मच व्हाइट सॉस
- नमक स्वादानुसार
- मक्खन जरूरत के अनुसार

* बनाने की विधि :

- सबसे पहले एक कटोरी में आटा, दूध और अंडे डालकर इसका घोल बनाएं।

- मीडियम आंच में एक पैन में मक्खन डालकर गरम करें।

- मक्खन के पिघलते ही इसमें अंडे वाला घोल डालकर गोलाकार में फैलाएं।

- दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें और आंच बंद कर दें।

- भरावन बनाने के लिए मीडियम आंच में एक पैन में मक्खन डालकर गरम करें।

- मक्खन के गरम होते ही इसमें प्याज, लहसुन और पालक डालकर भूनें।

- अब इसमें चीज, व्हाइट सॉस, नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाएं और आंच बंद कर दें।

- अब इसमें टोमैटो प्यूरी मिलाकर, थोड़ी और चीज कद्दूकस करके डालें।

- अब इस मिश्रण को अंडे की रोटी में भरकर इसे रोल कर दें और ओवन में 10-15 मिनट तक पकाएं।

- तैयार है चीज पालक रोल। टोमैटो केचप के साथ सर्व करें।