रमजान स्पेशल : इफ्तार में कुछ चटपटी और लजीज चीज खाने का मन हो तो खाये बनाकर 'चिकन टिक्का' #Recipe

रमजान का महीना शुरू हो गया है। जाहिर है पूरे दिन रोजा रखने के बाद आपको इफ्तार में कुछ अच्छा खाने का मन करता है। आमतौर पर लोग इफ्तार के लिए कुछ चुनिंदा चीजें ही बनाते हैं। लेकिन इफ्तार का भोजन काफी भव्य होता है इसमें रमजान के कुछ खास व्यंजन भी होते हैं। वैसे भी एक तरह का भोजन खा कर आप बोर हो सकते है। इफ्तार में कुछ चटपटी और लजीज चीजें खाने को मिल जाए तो पूरे दिन की भूख प्यास को भूल जाते हैं। रमजान में चिकन का जिक्र ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। इस बार आप अपने इफ्तार में चिकन टिक्का शामिल कर सकते हैं। जिसकी रेसिपी आज हम आपको बता रहे है।

सामग्री


- चिकन लेग पीस – 4
- अदरक-लहसुन पेस्ट – 2 चम्मच
- दही – 2 बड़े चम्मच
- नमक और लाल मिर्च पाउडर – स्वाद के अनुसार
- जीरा पाउडर – 1/2 चम्मच
- टिक्का मसाला – 2 चम्मच
- कसूरी मेथी – 1 चम्मच
- कॉर्नफ्लोर या चावल का आटा – 2 बड़े चम्मच
- तेल- ब्रेज़िंग के लिए
- सर्विंग के लिए नींबू, कटी हुई प्याज और टपुदीने की चटनी

विधि

- चिकन को धोकर साफ कर लें और फिर थाई और ड्रमस्टिक में काट लें।
- अन्य सभी चीजों को मिक्स करके मेरिनेड पेस्ट बना लें।
- अब आराम से इस पेस्ट को चिकन के टुकड़ों पर अच्छी तरह लगाएं।
- अगर संभव हो तो चिकन को इस पेस्ट में कुछ घंटों या रातभर के लिए छोड़ दें।
- वैसे आप तुरंत भी पका सकते हैं।
- अपने एयर फ्रायर को 180 डिग्री पर गर्म कर लें।
- एयर फ्रायर की ग्रिल पर थोड़ा तेल लगा लें जिससे चिकन उस पर चिपके नहीं।
- एक बार में चिकन के दो पीस रखें।
- चिकन पर भी थोड़ा तेल लगा लें और 15 मिनट तक पकाएं।
- उसके बाद निकालें और फिर उसे पलटकर तेल लगाएं और 15 मिनट तक पकाएं।
- पकने के बाद 15 मिनट तक छोड़ दें।
- सर्व करने के लिए उस लेमन जूस छिड़कें और प्याज से टोपिंग करें।
- पुदीने की चटनी से खाएं।