रोजा खोलने के बाद पीएं ये जूस, नहीं होगा कमजोरी का अहसास #Recipe

सेब और केले का मिक्स जूस एक बेहतरीन हेल्दी जूस माना जाता है। रमजान के महीने में इस जूस के सेवन से आपके शरीर में ताकत बनी रहेगी और आपको कमजोरी का भी अहसास नहीं होगा और यह आसानी से भी बनाया जा सकता है, तो आइये जानते है इस जूस को आप फटाफट कैसे बना सकते है...

सामग्री

- सेब एक
- पका केला एक
- दूध एक कप
- चीनी एक बड़ा चम्मच
- पानी एक कप
- आइस क्यूब 4-5

विधि

- सबसे पहले सेब को छीलकर इसके बीज निकाल लें।- सेब को छोटे टुकड़ों में काट लें।
- केले को छीलकर टुकड़ों में काट लें।
- इसके बाद मिक्सर ग्राइंडर केले और सेब के टुकड़े डालें।
- फिर इसमें 1-2 आइस क्यूब और थोडा दूध डालें, जार का ढक्कन लगाकर पीस लें।
- जार का ढक्कन खोलें और इसमें चीनी मिलाकर फिर से पीस लें। (अगर आप जूस को हेल्दी बनाना चाहते हैं तो आप शहद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।)
- पीसने के बाद जूस को बारीक छन्नी से छान लें ताकि पल्प अलग हो जाए।
- आप चाहें तो बिना छाने ही इस जूस का सेवन कर सकते हैं क्यों पल्प में फाइबर होते हैं जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
- लीजिए हेल्दी जूस रेडी है। इसे आप कभी भी पी सकते हैं।