नवरात्रि स्पेशल : राजगिरे की राजशाही पंजीरी, देती है अपना विशेष स्वाद #Recipe

पंजीरी का स्वाद आपने कई बार चखा होगा। यह कई तरीकों से बनाई जा सकती हैं जो कि उपवास के भोजन में काम में ली जा सकें। नवरात्रि के उपवास प्रारंभ होने वाले हैं, इसलिए आज हम आपके लिए राजगिरे की राजशाही पंजीरी बनाने की Recipe लेकर आए हैं। जो स्वाद और सभी प्रकार के मेवों से भरपूर होती हैं। तो आइये जानते हैं राजगिरे की राजशाही पंजीरी बनाने की Recipe के बारे में।

* आवश्यक सामग्री :

- 100 ग्राम राजगिरे का आटा
- 150 ग्राम शक्कर बूरा
- 50 ग्राम किशमिश
- 100 ग्राम सभी प्रकार के मेवों की कतरन
- आधा चम्मच पिसी इलायची
- पाव कटोरी तला व बारीक कूटा हुआ गोंद
- कुछ किशमिश
- 150 ग्राम घी।

* बनाने की विधि :

- सर्वप्रथम घी गरम कर राजगिरे का आटा डालकर धीमी आंच पर गुलाबी होने तक सेक लें।
- सिका आटा थोड़ा ठंडा होने के पश्चात शक्कर बूरा और इलायची पावडर मिलाकर मिश्रण को एकसार कर लें।
- अब उसमें तला गोंद व मेवों की कतरन तथा किशमिश मिक्स कर दें।
- लीजिए तैयार है राजगिरे की राजशाही पंजीरी।