पीनट भेल : लग रही है हल्की-फुल्की भूख तो स्नैक्स के रूप में यह चीज रहेगी बिल्कुल सही #Recipe

हल्की-फुल्की भूख लगने पर नजरें कुछ ऐसी चीज ढूंढने लगती है, जो हमारे पेट को शांत कर दे। कभी-कभार लंच के बावजूद दिन के वक्त भूख लगने लगती है। कई लोगों को तो शाम की चाय के साथ कुछ न कुछ चाहिए होता है। ऐसे में पीनट भेल बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। यह एक बेहतरीन स्नैक्स है जिसे कभी भी मिनटों में तैयार किया जा सकता है। इसका स्वाद जितना लाजवाब होता है, इसे बनाना उतना ही सरल भी है। आप भी अगर कुछ चटपटा खाना चाहते हैं तो यह बना सकते हैं। इसे बच्चे भी काफी पसंद करते हैं। अगर घर में दोस्तों की महफिल जमी हो तो भी इस डिश के साथ रंग जमा सकते हैं। अगर आपने अभी तक इसे ट्राई नहीं किया है तो हमारे द्वारा बताई गई विधि फॉलो करने पर कोई जोर नहीं आएगा।

सामग्री (Ingredients)

मिक्स नमकीन – 1/2 कप
भुनी मूंगफली – 1/2 कप
प्याज – 1
टमाटर – 1
हरी मिर्च – 1-2
इमली की चटनी – 1 टेबल स्पून
पुदीना पत्ता – 7-8
हरा धनिया कटा – 2 टेबल स्पून
चाट मसाला – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
काला नमक – स्वादानुसार
नींबू रस – 1 टी स्पून
सरसों तेल – 1 टी स्पून
अनार दाने – 2 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक कड़ाही को मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- जब कड़ाही गरम हो जाए तो इसमें मूंगफली दाने डालकर रोस्ट कर लें।
- मूंगफली दाने सिक जाने के बाद उन्हें एक बर्तन में निकाल लें।
- फिर इन्हें मसलकर इनका छिलका निकालकर दाने एक बाउल में डाल लें।
- इसके बाद प्याज, हरी मिर्च और टमाटर के बारीक-बारीक टुकड़े काट लें।
- अब एक बड़ी मिक्सिंग बाउल या बर्तन लें और उसमें मिक्स नमकीन डाल दें।