नवरात्रि स्पेशल : छैने से बनी 'रस माधुरी', बड़ी आसानी से बनाए घर पर #Recipe

नवरात्रि का त्योहार हो और घर में कुछ मीठा ना बनाया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए छैने से बनी 'रस माधुरी' बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं और आपको बाजार से मिठाई लाने की जरूरत नहीं हैं। तो आइये जानते हैं 'रस माधुरी' बनाने की Recipe के बारे में।

* आवश्यक सामग्री :

- छेना : 250 ग्राम
- खोया : 100 ग्राम
- केसर : पानी में घुला
- इलायची पाउडर : चुटकी भर
- चीनी : 750 ग्राम
- पानी : एक लीटर
- रीठे के टुकड़े : 4-5 (पानी में भीगे हुए)
- दूध : दो चम्मच
- कटे पिस्ते
- चांदी का वर्क

* बनाने की विधि :

- रीठे के पानी को छान लें। मलमल के कपड़े में छेने को निचोड़ लें। इसे मैश कर आधा केसर मिलाएं। समान आकार के गोले बनाएं और चपटा कर लें।
- एक सॉस पैन में चीनी, पानी, दूध डालकर उबालें, झाग उतार लें और पांच मिनट तक पकने दें। चाशनी को दो हिस्सों में बांट लें। एक हिस्सा एक तरफ रखें, इसमें केसर मिलाएं।
- चाशनी के दूसरे हिस्से को आंच पर रखें। रीठा पानी डालें, जब बुलबुले उठने लगें तो छेना टिक्का डालें। 10-12 मिनट तक पकाएं। कड़ाही से उतारकर केसर वाली चाशनी में डालें, ठंडा होने दें।
- खोये को कद्दूकस करें और कड़ाही में मंदी आंच पर भूनें। इसमें तैयार चाशनी का एक चम्मच डालें और ठंडा होने पर इलायची पाउडर डालकर मैश करें।
- छेना टिक्की को चाशनी से निकाल, दो हिस्से कर लें। दोनों गोलों के बीच खोया मिश्रण भरें। छेना टिक्की को सर्विंग डिश में डालें और थोड़ी चाशनी भी डालें। चांदी के वर्क और कटे पिस्ते से सजाएं।