नवरात्रि स्पेशल : फलाहारी 'मोरधन कचोरी', घर पर ही बनाए बड़ी आसानी से #Recipe

नवरात्रि का त्योहार चाक रहा हैं एयर सभी माता की भक्ति में लगे हुए हैं। माता के प्रति आस्था रखते हुए लोग उपवास रखते हैं और देखा गया है कि अधिकतर लोग फलाहार बाजार से लाना पसंद करते हैं। जबकि आप घर पर ही आसानी से अच्छा और स्वादिष्ट फलाहार बना सकते हैं। आज हम आपके लिए 'मोरधन कचोरी' बनाने की Recipe लेकर आए हैं, जो आपको बाजार से अच्छा स्वाद देगी। तो आइये जानते हैं 'मोरधन कचोरी' बनाने की Recipe के बारे में।

* आवश्यक सामग्री :

- 100 ग्राम मोरधन
- 3 आलू मध्यम आकार के
- राजगिरे का आटा 100 ग्राम
- सिंघाड़े का आटा 50 ग्राम
- कालीमिर्च, लौंग, लाल मिर्च
- अदरक का पेस्ट
- जीरा एक-एक छोटा चम्मच
- नमक अंदाज से
- 2-3 हरी मिर्च
- हरा धनिया बारीक कटा
- तेल तलने के लिए

* बनाने की विधि :

- मोरधन को साफ करके 2 घंटे के लिए भिगो दें, फिर मिक्सी में महीन पीस लें।
- आलू उबालकर मेश कर लें। कड़ाही में 50 ग्राम तेल डालकर गरम करें।
- जीरा व हरी मिर्च डाल दें, तड़कने लगे तब मोरधन का पेस्ट डालकर धीमी आंच पर भूनें।
- खुशबू आने लगे तब आलू का पेस्ट व सारे मसाले डाल दें। कुछ देर और भूनें, उतारकर हरा धनिया डाल दें।
- ठंडा होने पर बड़े आकार की गोलियां बना लें।
- अब राजगिरे व सिंघाड़े के आटे में थोड़ा-सा नमक व एक छोटा चम्मच तेल डालकर पूड़ी के आटे जैसा गूंथ लें।
- छोटी-छोटी लोइयां बनाकर छोटी पपड़ी बेलें।
- हर पपड़ी में मिश्रण की गोली रखकर कचोरी का आकार दें।
- अब गरम तेल में धीमी आंच पर गुलाबी होने तल लें, लीजिए आपके लिए मोरधन-आलू की खस्ता कचोरियां तैयार हैं।
- इन्हें गरमा-गरम हरी चटनी या दही के रायते के साथ परोसें।