नवरात्रि स्पेशल : त्योहार में ले मीठे का मजा, बनाइए सेव बादाम बर्फी #Recipe

नवरात्रि का समय अर्थात उपवास का समय, क्योंकि इन नौ दिनों में माता की भक्ति करते हुए भक्त उपवास भी रखते हैं। अब त्योहार का समय हो मीठा ना बनाया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए सेव बादाम बर्फी बनाने की Recipe लेकर आए हैं, जिसे व्रत के फलाहार में भी खाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।

* आवश्यक सामग्री :

- खोया 250 ग्राम
- चीनी 250 ग्राम
- एक गिलास पानी
- एक चम्मच केसर दूध में डुबोया हुआ
- आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- सेव 250 ग्राम (नमकरहित)
- 50 ग्राम बादाम (लंबे टुकड़ों में कटे हुए)

* बनाने की विधि :

- मीडियम आंच में एक पैन में पानी और चीनी मिलाएं। चीनी के पूरी तरह से घुलने तक पानी उबालें। इसमें खोया डालें और इसके पिघलने तक मिलाएं।
- कड़छी से चलाते रहें और ऊपर से केसर और इलायची पाउडर डालें।
- अब सेव और आधे बादाम डालें। मिश्रण के गाढ़ा होने तक इसे अच्छी तरह से मिलाते रहें।
- मिश्रण के गाढ़ा होते ही इसे चिकनाई लगी प्लेट पर डालें।
- ऊपर से बचे हुए बादाम बुरक दें। करीब 30 मिनट तक ठंडा होने के लिए रख दें।
- मिश्रण के ठंडा होने के बाद इसे मनचाहे आकार में काटकर सर्व करें।