नवरात्रि स्पेशल : शकरकंद की चाट, व्रत में देगी चटपटा स्वाद #Recipe

शकरकंद को सेहत के लिए गुणकारी और फायदेमंद माना जाता हैं। अगर इसे चटपटा बनाकर खाया जाए ती इसका मजा ही कुछ और होता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए शकरकंद की चाट बनाने की Recipe लेकर आए हैं, जो स्वाद में चटपटी होती हैं और इसे व्रत में भी खाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं शकरकंद की चाट बनाने की Recipe के बारे में।

* आवश्यक सामग्री :

- 4-5 शकरकंद
- 1 कप घी
- 1 टीस्पून चाट मसाला
- 1 टेबलस्पून हरी चटनी
- 1 टेबलस्पून सोंठ की चटनी
- स्वादानुसार सेंधा नमक
- नींबू का रस
- 1 पैन
- 1 फ्राइंग पैन
- 1 कप पानी

* बनाने की विधि :

- शकरकंद को धोकर साफ कर लें।
- पैन में पानी और शकरकंद डालें, ढककर मीडियम आंच पर रखें।
- शकरकंद को उबलने में 12-15 मिनट लगेंगे।
- शकरकंद उबल गए हैं या नहीं चेक करने के लिए चाकू गड़ाकर देख लें।
- शकरकंद को पानी से निकाल लें। ठंडा होने के बाद इन्हें छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
- फ्राइंग पैन में घी डालकर गर्म करें। इसमें शकरकंद के 8-10 टुकड़े डालकर सुनहरा होने तक लें।
- शकरकंद के टुकड़ों को एक बाउल में निकाल लें।
- इसी तरीके से बाकी शकरकंद के टुकड़ों को भी तलकर निकाल लें।
- अब शकरकंद के टुकड़ों पर सेंधा नमक, चाट मसाला, नींबू का रस, दोनों तरह की चटनी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- तैयार है शकरकंद की व्रत वाली चाट।